रायगढ़ जिले के पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पालक मंत्री भरत गोगावले के साथ बैठक...
रायगढ़ जिले के पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पालक मंत्री भरत गोगावले के साथ बैठक...

मुंबई / प्रतिनिधी : -
दि.06 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय में पालक मंत्री भरतशेठ गोगावले के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक के दौरान रायगढ़ जिले के पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पनवेल में नई ECHS पॉलीक्लिनिक तट रक्षक व्युरो मे खोलना प्रमुख था। जो 2018 Dec मे ECHS -   (Navy) IHQ M०D ने रक्मिंड करके  रक्षा मंत्रालय को भेजा था । प्रतिनिधिमंडल ने पनवेल और रायगढ़ क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखा और लंबित मुद्दों के समाधान के लिए पालक मंत्री जी से सहयोग और हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य एडवोकेट सरदार चोपड़े, प्रदेश अध्यक्ष, माजी सैनिक सेल, शिवसेना, श्री महेंद्र सिंह, अध्यक्ष, माजी सैनिक सेल, कोकण विभाग, शिवसेना और वेटरन्स वेलफेयर एसोसिएशन (VWA) और माजी सैनिक सेल, शिव सेना की रायगढ़ टीम के प्रतिनिधि श्री चंदर भान, श्री राजेंद्र सिंह चौहान, श्री विजय जगताप, श्री अरुण सिंह, श्री उमेंद्र बाबू और श्री कृष कदम। आदी उपस्थित थे|

बैठक बहुत ही सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। श्री भरतशेठ जी ने पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई चिंताओं को धैर्यपूर्वक सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों के समाधान के लिए हर संभव सहयोग और आवश्यक हस्तक्षेप करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने अपना कीमती समय देने और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रवैया दिखाने के लिए माननीय पालक मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Comments